भागवत कथा से सुधरता है प्राणी का लोक परलोक : नरेंद्र सिंह

ग्वालियर । वर्तमान में सच्चे मित्र मिलना दुर्लभ है, जग में मित्रता हो तो कृष्ण-सुदामा जैसी। सुदामा के चरणों का कांटा भगवान ने अपने मुख से निकाला। वर्तमान युग में ऐसा कौन है जो मित्र के दुःख को बांटने के लिए अपने सुख छोड़ दे। ये विचार गिरगांव स्थित लोढ़ी माता मंदिर में पटेल परिवार की ओर से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के अंतिम दिन व्यास पीठ से आचार्य दिनेश शास्त्री महाराज ने कहीं।

भागवत कथा में विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अथिति के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कथा में मौजूद धर्म प्रेमी जनता जनार्दन को संबोधित करते हुए कहा कि अपने छोटे से जीवन में प्राणी को परमात्मा से रिश्ता जरूर बनाना चाहिए, क्योंकि परमात्मा से ही बना रिश्ता प्राणी को मोक्ष की तरफ ले जाएगा। साथ ही उसके जीवन में आने वाले सभी कष्ट भी आसानी से दूर हो जाएंगे। भागवत कथा श्रवण से मनुष्य अपना लोक और परलो के दोनों को सुधार सकता है । उन्होंने सभी को धर्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी ।

सातवें दिन सुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष प्रसंग का वाचन किया गया। महाआरती के साथ कथा का विश्राम हुआ। कथा वाचक ने सुदामा चरित्र प्रसंग सुनाते हुए कहा कि सच्चा मित्र वहीं है जो हर दुःख-सुख में साथ रहे। कथा में जब सजीव झांकियों के माध्यम से दरिद्र सुदामा के द्वारिकाधीश भगवान कृष्ण से मिलने आने, भगवान के स्वयं उसे लेने द्वार पर जाने और भगवान कृष्ण द्वारा जल की बजाय आसूंओं से सुदामा के चरण धोने का प्रसंग साकार हुआ तो माहौल भावपूर्ण हो गया और कृष्ण-सुदामा के जयकारे गूंज उठे। इस दौरान अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो दर पर सुदामा गरीब आ गया है, चावल की पोटली लेकर आए मोहन के द्वार जैसे भजनों ने भी माहौल भावमय कर दिया।

भागवत कथा की आरती में मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह तोमर अध्यक्ष विधानसभा, रुस्तम सिंह पूर्व मंत्री, परीक्षित चौधरी बंटी सिंह- श्रीमती सत्यभामा, कालीदास महाराज, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक जैन, अशोक जादौन, मध्य प्रदेश कोली समाज के प्रदेश अध्यक्ष महेश उमरैया, भागवत कथा के संयोजक चौधरी धर्मवीर सिंह, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री चौधरी भीकम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक शर्मा, सोनू मंगल, पूर्व पार्षद रिंकू परमार, शिव सिंह बघेल, अमरीश शर्मा, पंकज पाठक, रवि गुर्जर बोहरे गोहद, भारतीय जनता पार्टी जिला मुरैना महामंत्री सोनू परमार, मोनू कंसाना (ओहदपुर), हरिओम गोड महलगांव, युवा पाल बघेल समाज धर्मेंद्र निगोते, महलगांव सुल्तान सिंह, चौधरी राम गुर्जर, नीटू गुर्जर सहित सैकड़ों भक्त शामिल रहे।

Next Post

कीर स्टारमर के सहयोगी मॉर्गन मैकस्वीनी का पद से इस्तीफा

Mon Feb 9 , 2026
लंदन, 09 फरवरी (वार्ता) ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के शीर्ष सहयोगी और चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैकस्वीनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा ‘एपस्टीन फाइल्स’ के एक और बैच के जारी होने के बाद आया है, जिनमें अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन का […]

You May Like