युवा दिवस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों संग किए सूर्य नमस्कार के सभी 12 आसन

भोपाल: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया। मुख्यमंत्री ने सूर्य नमस्कार के सभी 12 आसनों को अनुशासन और एकाग्रता के साथ पूर्ण किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और स्वस्थ युवा ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखते हैं। आयोजन में शिक्षकगण, अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Next Post

मणिशंकर अय्यर के 'हिंदुत्व' पर विवादित बयान से भड़की भाजपा, कांग्रेस नेता ने हिंदुत्व को बताया 'डर में जीने वाला हिंदू धर्म', सियासी गलियारों में मचा बवाल

Mon Jan 12 , 2026
नई दिल्ली | 12 जनवरी, 2026: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर अपने बयानों से राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। कोलकाता में आयोजित एक डिबेट के दौरान अय्यर ने कहा कि “हिंदुत्व” असल में “डर में जीता हुआ हिंदू धर्म” है। उन्होंने दावा किया कि […]

You May Like