कश्मीर: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढ़ेर

श्रीनगर 15 मई (वार्ता) जम्मू -कश्मीर के दक्षिणी हिस्से में अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज यहां बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद नादेर, त्राल इलाके में घेराबंदी की गयी और तलाशी अभियान शुरू किया गया जिसके बीच तड़के मुठभेड़ शुरू हुई । मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। हालांकि तीनों की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है और न ही यह जानकारी मिल पायी है कि वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े है। तलाशी अभियान अभी जारी है।

मंगलवार के बाद से दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियाे के बीच हुई यह दूसरी मुठभेड़ है।

गौरतलब है कि 13 मई को शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन स्थानीय आतंकवादी मारे गए थे। मारे गए आतंकवादियों में लश्कर का स्थानीय कमांडर शाहिद कुट्टे भी शामिल था।

Next Post

लाड़ली बहनों के खाते में 1250 किस्त भेजी

Thu May 15 , 2025
सीधी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सीधी खुर्द, जिला सीधी में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं सिलेंडर रीफिलिंग के लिए हितग्राहियों के खाते में राशि का अंतरण किया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन