सरपंच ने की अनदेखी, ग्रामीणों ने उठाई जिम्मेदारी, बना डाली एक किलो मीटर सड़क

उमरिय। ताजा मामला ग्राम छपडौर का है, अगर गांव के लोग एकजुट हो जाएं तो बड़ी से बड़ी विपदा छोटी लगने लगती है. इस बात को सच कर दिखाया है छपडौर के किसानों ने, आज हम आपको एक ऐसे गांव की कहानी बताने जा रहे हैं, जहां जिम्मेदारों ने सड़क बनाने को लेकर हाथ खड़े कर दिए. इसके बाद गांव वालों ने अपनी मेहनत और लगन से एकजुटता की मिसाल पेश की. मानपुर जनपद के छपडौर गांव के ग्रामीणों ने मिलकर वह काम कर दिखाया जिसे जिम्मेदार नहीं कर सके. उन्होंने अपने खेत पहुँचने के लिए करीब एक किलो मीटर लंबी सड़क को श्रमदान और चंदा इकठ्ठा के जरिए बना डाला.जो काम जिम्मेदारों को करना चाहिए था, वह गांव वालों ने कर दिखाय,

यह तस्वीर सिस्टम के मुंह पर तमाचा है और आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही है.

छपडौर गांव के लोगों ने लंबे समय से खराब सड़क की समस्या को लेकर सरपंच से मदद की गुहार लगाई थी. जब कोई सहयोग नहीं मिला तो ग्रामीणों ने खुद ही आगे बढ़कर निर्णय लिया कि इंतजार करने से बेहतर है कि अपनी मेहनत और एकजुटता से समस्या का समाधान निकाला जाए. उन्होंने एक किलोमीटर सड़क श्रमदान चंदा इकट्ठा कर बनाई,

 

गांव में दिखी एकजुटता की मिसाल…

इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग 25-30 ट्रैक्टर बड़े बड़े हार्वेस्टर 2 व्हीलर और पैदल आने जाने वाले गुजरते थे

रास्ते मे बड़े बड़े गड्ढो के कारण पैदल भी चलना मुश्किल था

इस सड़क के बनने से अब ग्रामीणों को आवाजाही में काफी राहत मिली है. सड़क बनने के बाद गांव के किसान खुश हैं और उनका कहना है कि अगर एकजुटता हो तो किसी भी समस्या का समाधान किया जा सकता है.किसानों का कहना है कि उन्होंने साबित कर दिया कि मेहनत और सहयोग से किसी भी कठिनाई को पार किया जा सकता है.।

Next Post

बस के एसी सिस्टम में धुआं निकलने से यात्रियों में अफरातफरी

Sat Nov 8 , 2025
मुंबई, 08 नवंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में शनिवार की शाम दादर से पुणे स्टेशन जा रही शिवशाही राज्य परिवहन की बस में उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब माटुंगा के पास उसके एयर कंडीशनिंग सिस्टम से धुआँ निकलता देखा गया और बस को खाली कराना पड़ा। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक घटना […]

You May Like