ग्वालियर में पति-पत्नी के बीच विवाद, जीजा को गाड़ी में डालकर ले गए साले

ग्वालियर। ग्वालियर जिले में आने वाले डबरा में पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। जीजा को दतिया से आए साले गाड़ी में डालकर ले गए और जमकर मारपीट की। लायकराम महावीर कॉलोनी में रहते हैं, उनका विवाद अपनी पत्नी अनीता से चल रहा है। पत्नी ने दतिया में रहने वाले अपने भाइयों को फोन कर बुलाया। इसके बाद महिला के भाई जीजा को गाड़ी में डालकर ले गए और बेल्टों से जमकर पीटा है। पति थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, महिला भी अपने भाइयों के साथ थाने पहुंच गई थी और पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Next Post

देश के विकास के लिये जातिवाद की मानसिकता का परित्याग करना होगा: योगी

Fri Jun 20 , 2025
आजमगढ़ 20 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश और प्रदेश की समुचित विकास और राष्ट्रवाद के लिए जातिवाद की मानसिकता से ऊपर उठकर काम करना होगा। आजमगढ़ के सलारपुर में स्थित आजमगढ़- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के अवसर पर एक जनसभा को […]

You May Like