
बांदरी। पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बामोरा में आयोजित रक्तदान शिविर में रविवार को बांदरी के अनेक युवाओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन और प्रमाण पत्र वितरण के लिए युवा भाजपा नेता अविराज सिंह, विधायक प्रतिनिधि लखन सिंह, सतेंद्र सिंह, अशोक सिंह, पूर्व सांसद राजबहादुर, डॉ. सुशील तिवारी, नप अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह बांदरी, सीएमओ राजेश मेहतेले, सीएमओ प्रभुशंकर खरे, मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पत्रकार, स्वास्थ्य विभाग के रक्त संग्रहण टीम के साथ उपस्थित रहे। पार्षद सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि बांदरी के वार्ड 13 से रक्तदान करने वालों में ज्योति जैन, अखिलेश जैन, लकी विश्वकर्मा, वीरेंद्र सिंह लोधी, रामफल अहिरवार, आदर्श रैकवार, विनोद गौड़, अवधेश सिंह, सौरभ मोदी, निशांत मिश्रा वार्ड 5, 6 व 7 से अनिल पाराशर, लक्ष्मीकांत मुड़ोतिया, लोकेंद्र सिंह, सचिन साहू, गोविंद अहिरवार के अलावा अन्य वार्डों से इंद्रराज सिंह ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, कल्लू राजपूत,उमेश राय, टीकाराम श्रीवास्तव, सचिन ठाकुर, मकसूद आदि शामिल रहे।
