केवट जयंती के उपलक्ष में निकली भव्य शोभा यात्रा 

बीना।भारतीय मछुआ महासंघ द्वारा बीना में हर्ष और उल्लास से मनाया गया भगवान श्री राम के अनन्य भक्त केवट महाराज का प्रकट उत्सव इस शुभ अवसर पर सुभाष वार्ड स्थिति रैकवार धर्मशाला केवट महाराज की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें भगवान श्री राम लक्ष्मण सीता मैया को नौका से पार करते हुए दिखाया गया जो आकर्षण का केंद्र बनी रही। यही यात्रा रैकवार धर्मशाला से मां जागेश्वरी मार्ग होती हुई थाने के पीछे सर्वोदय चौक गांधी तिराहा महावीर चौक से रैकवार धर्मशाला में संपन्न हुई।नगर में भ्रमण दौरान सभी युवा बुजुर्ग शामिल रहे एवं प्रभु श्री राम के चरण पखार कर सभी समाज के लोगों ने पूजन अर्चन किया।

Next Post

7 प्रतिनिधिमंडलों में किसी में भी एक भी कश्मीरी पंडित नहीं है: तंखा

Sun May 18 , 2025
  जबलपुर। ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने का भारत का संदेश लेकर सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करेगा। जिसको लेकर राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि दुनिया की राजधानियों में 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने की […]

You May Like