सांवेर में दो सड़क हादसे, कारें क्षतिग्रस्त; सवार सुरक्षित

इंदौर:सांवेर थाना क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि दोनों ही मामलों में सवार बाल बाल बच गए.थाना प्रभारी विजय शंकर महोबिया ने बताया कि पहली घटना ग्राम तराना चौराहे के पास हुई, जहां सुरेश रायका की आर्टिगा कार को आयशर वाहन के चालक अशोक लिलेड ने लापरवाही से टक्कर मार दी.

हादसे में कार का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन किसी को चोट नहीं आई. वहीं दूसरी घटना खान नदी पुलिया के पास हुई, जहां संदीप परमार की कार को पीछे से आए टाटा लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी. इससे कार के ड्राइवर साइड का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

घर में घुस कर कांच से किया हमला

Thu Apr 2 , 2026
इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र में घर में घुसने पर विवाद में मामा पर कांच से हमला कर दिया. घटना में वह घायल हो गया. पुलिस ने भांजी और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है. थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि परदेशीपुरा में रहने वाले 50 वर्षीय फरियादी […]

You May Like