सडक़ दुर्घटना में घायल युवती ने नागपुर चिकित्सालय में तोडा दम

पांढुरना। नगर के आरडी स्कूल कांम्पलेक्स के सामने मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक के टक्कर से घायल चैताली दहीवाले को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है,जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।

ज्ञातव्य हो कि नगर के मध्य से होकर गुजरने वाले प्रमुख नागपुर भोपाल मार्ग के आरडी स्कूल कॉम्प्लेक्स के पास नासिक से उत्तर प्रदेश केले लेकर जा रहे ट्रक क्रमांक युपी 44 बीटी 0515 के चालक द्वारा तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए स्कूटी से अपने पिता को घर लेकर जा रहीं चैताली दही वाले को टक्कर मार दी,जिससे गंभीर रूप से जख्मी पिता,पुत्री को जन सहयोग से नगर के सिविल चिकित्सालय लाया जहां युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे नागपुर रेफर किया गया,नागपुर के प्रिंस निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।

Next Post

इलाज के बहाने महिला मरीज से छेड़छाड़, क्लीनिक संचालक डॉक्टर गिरफ्तार

Tue Feb 10 , 2026
देवास। देवास पुलिस ने एक निजी क्लिनिक संचालक डॉक्टर को महिला रोगी से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि स्थानीय राव क्लिनिक पर दो दिन पहले पेट दर्द के इलाज के लिए एक महिला आई थी। उसके परीक्षण करते हुए चिकित्सक ने महिला रोगी […]

You May Like

Play sound