इलाज के बहाने महिला मरीज से छेड़छाड़, क्लीनिक संचालक डॉक्टर गिरफ्तार

देवास। देवास पुलिस ने एक निजी क्लिनिक संचालक डॉक्टर को महिला रोगी से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि स्थानीय राव क्लिनिक पर दो दिन पहले पेट दर्द के इलाज के लिए एक महिला आई थी। उसके परीक्षण करते हुए चिकित्सक ने महिला रोगी के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने पहले स्वयं डॉक्टर को डांट लगाई और उसके बाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

शिकायत की जांच उप पुलिस अधीक्षक बबिता बामनिया ने करते हुए डॉक्टर को दोषी पाया। डॉक्टर मुगल राव को गिरफ्तार कर लिया गया है। चालानी कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

एमडी ड्रग्स व ब्राउन शुगर पकड़ने वाले पुलिसकर्मी सहित 19 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

Tue Feb 10 , 2026
इंदौर। पुलिस कमिश्नर ने साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के तहत अवैध मादक पदार्थों की बड़ी कार्रवाई सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. बेहतर पुलिसिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को […]

You May Like