एमडी ड्रग्स व ब्राउन शुगर पकड़ने वाले पुलिसकर्मी सहित 19 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

इंदौर। पुलिस कमिश्नर ने साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के तहत अवैध मादक पदार्थों की बड़ी कार्रवाई सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

बेहतर पुलिसिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले 19 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया. सम्मानित कर्मियों में एमडी ड्रग्स की 62 ग्राम कीमत करीब 6.31 लाख रुपये की जब्ती करने वाली राऊ थाना टीम, 102.76 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त करने वाली अपराध शाखा टीम, ऑपरेशन मुस्कान में 24 घंटे में नाबालिग बालिका को खोज निकालने वाले पुलिसकर्मी, चोरी व अवैध शराब तस्करी के मामलों में कार्रवाई करने वाले जवान शामिल रहे. इसके अलावा ई-एचआरएमएस पोर्टल पर कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका समय पर ऑनबोर्ड करने तथा शहर के प्रमुख चौराहों पर बेहतर यातायात प्रबंधन और ट्रैफिक प्रहरी अभियान की तकनीकी व्यवस्था में योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को भी पुरस्कृत किया. कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे और पुरस्कृत कर्मियों का उत्साहवर्धन किया.

Next Post

इंदौर में सर्वाधिक बिजली कनेक्शन, उज्जैन दूसरे नंबर पर

Tue Feb 10 , 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार कैलेंडर वर्ष 2025 में क्षेत्र में नए बिजली कनेक्शन प्राथमिकतानुसार दिए. अब कुल घरेलू, गैर-घरेलू, औद्योगिक, उच्चदाब और कृषि श्रेणी के 62 लाख से ज्यादा कनेक्शन हो चुके हैं. सबसे अधिक कनेक्शन इंदौर जिले में 11 लाख से ज्यादा हैं, जबकि […]

You May Like