
इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार कैलेंडर वर्ष 2025 में क्षेत्र में नए बिजली कनेक्शन प्राथमिकतानुसार दिए. अब कुल घरेलू, गैर-घरेलू, औद्योगिक, उच्चदाब और कृषि श्रेणी के 62 लाख से ज्यादा कनेक्शन हो चुके हैं. सबसे अधिक कनेक्शन इंदौर जिले में 11 लाख से ज्यादा हैं, जबकि उज्जैन जिले में करीब पौने 6 लाख कनेक्शन हैं. धार में 5 लाख, रतलाम में 4.65 लाख, खरगोन में 4.60 लाख, मंदसौर में 4.55 लाख और देवास में 4.40 लाख कनेक्शन दर्ज हैं. अन्य जिलों में 2 लाख से 4 लाख कनेक्शन हैं. कंपनी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिजली खपत इंदौर जिले में होती है, जहां अधिकतम खपत 1100 मेगावाट तक दर्ज की गई है.
