इंदौर: परदेशीपुरा पुलिस की टीम ने डकैती की योजना के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश आशीष पाल को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर पहले से 40 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. वह आदतन अपराधी है और पिछले एक माह में ही तीन वारदातें कर चुका है.थाना प्रभारी निरीक्षक आरडी कानवा ने बताया कि आरोपी आशीष पाल अपने साथियों के साथ एमआर 4 रोड पर सुनसान इलाकों में लूट और डकैती की घटनाएं अंजाम देता था.
बदमाश गैंग बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और तड़तड़ीदार चाकुओं का इस्तेमाल करता था. पुलिस ने पिछले दिनों एमआर 4 रोड स्थित साईं मंदिर के पास डकैती की योजना बनाते चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था. इनमें आदर्श तिवारी, राज वर्मा, नागेश वाघ और राकेश रायकवार शामिल थे. पुलिस ने उनके कब्जे से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल और दो धारदार चाकू जब्त किए थे. कार्रवाई के दौरान मुख्य सरगना आशीष पाल अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था. लगातार पीछा करने के बाद पुलिस ने उसे देर रात पंचवटी, लसुडिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया. आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया.
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी
आदर्श तिवारी निवासी फिरोज गांधी नगर, राज वर्मा निवासी शीलनाथ कैंप, राकेश रायकवार निवासी नई जीवन की फेल, नागेश वाघ निवासी शिवाजी नगर को गिरफ्तार कर चुकी है. जबकि फिरोज गांधी नगर में रहने वाला आशीष पाल अब पुलिस की पकड़ में आया
