धार महू लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर के नेतृत्व में सरपंच प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

बाग प्रिंट की साड़ी ड्रेस कोड में पहनकर पहुंची संसद भवन में धार जिले की आठ आदिवासी महिला सरपंच

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं लोकसभा अध्यक्ष एवं ओम बिरला को भगवान बिरसा मुंडा का चित्र, बाग प्रिंट की साड़ी एवं मांडू की प्रसिद्ध खुरासानी इमली भेंट की

 

धार। लोक सभा सचिवालय एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सहयोग से राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित हो रहे “पंचायत से पार्लियामेंट” कार्यक्रम ‘संविधान सदन’ के सेंट्रल हॉल में 6 जनवरी को आयोजित हुआ। यह अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम रहा। जहाँ 22 राज्यों से लगभग 500 जनजातीय जनप्रतिनिधी (सरपंच,) महिला सम्मिलित हुई । पंचायत से सांसद की थीम पर आयोजित इस गरिमा में आयोजन में धार जिले की 8 आदिवासी महिला सरपंच बाग प्रिंट की ड्रेस कोड में साड़ी पहनकर शामिल हुई जो की आकर्षण का केंद्र रही।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक चौधरी ने बताया कि पंचायत से संसद क्या आयोजन जिले से आठ जनजाति महिला सरपंच के प्रतिनिधि मंडल को भेजा गया था।

महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य था

कार्यक्रम का मुख्य रूप से उद्देश्य था कि हम इन महिला जनप्रतिनिधियों के सशक्तिकरण की दिशा में काम करें। जब वे देश के कोने कोने से संसद भवन आएँगी, संविधान और लोकतंत्र को नजदीक से समझेंगी, तो निश्चित ही उन्हे नई प्रेरणा भी मिलेगी और वे अपने गाँव अपने क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करने में और बेहतर ढंग से कार्य कर पायेंगी। नारी शक्ति वंदन कानून के बाद तो वैसे ही महिलाओं को देश निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है, आप इस कार्यक्रम को उसकी तैयारी के रूप में भी देख सकते है।

धार जनप्रतिनिधि मंडल में भगवान बिरसा मुंडा जी चित्र एवं माण्डव की सुप्रसिद्ध इमली भेंट की।

प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को बाघ प्रिंट से बनी साड़ियां भगवान बिरसा मुंडा का चित्र एवं मांडू की सुप्रसिद्ध खुरासान इमली भेंट की।

राष्ट्रपति से केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने करवाया परिचय

पंचायत से संसद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से धार जिले के सरपंच प्रतिनिधि मंडल से परिचय करवाया साथ ही बाग प्रिंट की साड़ी और खुरासानी इमली के बारे में भी राष्ट्रपति महोदय को जानकारी दी।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया उद्बोधन में अपना राजनीतिक परिचय

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने आयोजन के दौरान अपना राजनीतिक जीवन परिचय मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों के समक्ष दिया करीब आधे घंटे के उद्बोधन ने उन्होंने सरपंचों को बड़ी ही रोचक जानकारियां भी दी।इस दौरान राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष अन्तर सिंह आर्य ,महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ,जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम आदि मौजूद रहे।

प्रतिनिधि मंडल में यह रहे शामिल

श्रीमती धनकुवर बाई अजय डागी सरपंच ग्राम पंचायत सादलपुर जनपद पंचायत धार,

श्रीमती सावित्रीबाई डाबर सरपंच ग्राम पंचायत तिसगांव जनपद पंचायत धार,

श्रीमती संगीता बाई भुरेसिह अलावा ग्राम पंचायत खलबुजुर्ग खलघाट जनपद पंचायत धरमपुरी,श्रीमती मीराबाई डाबर ग्राम पंचायत भगवानिया जनपद पंचायत धरमपुरी,

श्रीमती अंगूरी बाई संजय वास्कल सरपंच ग्राम पंचायत छडावद जनपद पंचायत सरदारपुर,

श्रीमती मुन्नी बाई शिव मकवाना ग्राम पंचायत अमझेरा जनपद पंचायत सरदारपुर,

श्रीमती लीला बाई पांचाल ग्राम पंचायत डोंगरगांव जनपद पंचायत मनावर,

श्रीमती किरण राजेश वास्कल ग्राम पंचायत अजंदी मान जनपद पंचायत मनावर, फूल सिंह जी वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत कैसुर, जनपद पचायत धार ( नोडल अधिकारी) श्री तरुण जाट, (नोडल अधिकारी )सचिव ग्राम पंचायत सादलपुर यात्रा सहयोगी लाखनसिंह चौहान सादलपुर जिला धार शामिल थे।

Next Post

नीमच-मनासा रोड पर नीलगाय के सामने आने से कई वाहन हुए दुर्घटनाग्रस्त 

Thu Jan 9 , 2025
नीमच। जिले के नीमच-मनासा रोड स्थित रेवली देवली और बोरखेड़ी के बीच गुरूवार को भयानक सडक़ हादसा हो गया। नीलगाय की टक्कर से तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में वाहनों में भारी नुकसान होने की बात सामने आई है। वहीं इस दुर्घटना में नीलगाय की मौत होने की जानकारी […]

You May Like