ग्वालियर और इंदौर के बीच चलेगी परीक्षा विशेष अनारक्षित ट्रेन

भोपाल, 01 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश में रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए ग्वालियर और भोपाल स्टेशनों के बीच परीक्षा विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन भोपाल रेल मंडल के बीना और संत हिरदाराम नगर स्टेशनों पर ठहराव के साथ संचालित होगी।

भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा ग्वालियर से इंदौर और इंदौर से ग्वालियर के बीच परीक्षा विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 01825 ग्वालियर–इंदौर परीक्षा विशेष ट्रेन 01 मार्च से 11 मार्च एवं 16 मार्च, 17 मार्च को ग्वालियर स्टेशन से दोपहर 13.00 बजे प्रस्थान कर, शाम 17.00 बजे बीना, रात 19.30 बजे संत हिरदाराम नगर और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 02.00 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचेगी।

इसीतरह गाड़ी संख्या 01826 इंदौर–ग्वालियर परीक्षा विशेष ट्रेन 02 मार्च से 12 मार्च एवं 17 मार्च, 18 मार्च को इंदौर स्टेशन से शाम 19.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00.15 बजे संत हिरदाराम नगर, सुबह 03.00 बजे बीना और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए सुबह 10.15 बजे ग्वालियर स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का रास्ते में दोनों दिशाओं में दतिया, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ललितपुर, बीना, संत हिरदाराम नगर और उज्जैन स्टेशनों पर रूकेगी। इस विशेष ट्रेन में 12 सामान्य श्रेणी डिब्बों सहित कुल 14 डिब्बे होंगे।

Next Post

शराब तस्करी के मामले में एक महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Sat Mar 1 , 2025
सिंगरौली, 01 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढन में शराब के अवैध संग्रहण और विक्रय के मामले में एक महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुखबिर से कल मिली सूचना के बाद आबकारी टीम ने जिले के वैढन थाना क्षेत्र के सिद्धी […]

You May Like

मनोरंजन