इंदौर पुलिस का बड़ा अभियान: 1253 बदमाशों की जांच, 630 पर कार्रवाई

इंदौर: शहर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इंदौर पुलिस का कड़ा अभियान जारी है। बीती रात पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया, जिसमें 1253 बदमाशों को चेक किया गया और 630 अपराधियों पर वैधानिक कार्रवाई की गई।पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में, एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह और श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में शहर के चारों जोन व यातायात डीसीपी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

इस दौरान, सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे-बदमाशों की धरपकड़, वारंट तामील और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 630 बदमाशों पर कार्रवाई, 264 से अधिक वारंट तामील, 43 स्थायी वारंट, 91 गिरफ्तारी वारंट, 130 जमानती वारंट, 178 समंस , तामील, शराब पीकर वाहन चलाने पर 181 चालकों पर कार्रवाई, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर 6 प्रकरण दर्ज, अपराधी प्रवृत्ति के 623 बदमाशों पर कार्रवाई, 213 गुंडे-बदमाश, 57 नकबजन 39 लुटेरे, 116 चाकूबाज, 11 ड्रग पैडलर, 153 निगरानीशुदा बदमाश, 34 जिलाबदर व रासुका के आरोपी
फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, अभियान के दौरान कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आए, जिन पर आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है, महिला अपराधों और वाहनों में आगजनी व तोड़फोड़ में संलिप्त अपराधियों पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि इंदौर को अपराध मुक्त बनाया जा सके।

Next Post

तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, युवक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Sun Feb 9 , 2025
इंदौर: थाना क्षिप्रा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार लोडिंग पिकअप वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। कैसे हुई घटनाघटना एस.आर. पेट्रोल पंप, ग्राम हतुनिया (क्षिप्रा) के पास की […]

You May Like

मनोरंजन