रीवा: कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने सुबह 10:30 बजे कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया, कलेक्टर ने कार्यालय में देर से पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों को समझाइश और चेतावनी दी। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी को कर्मचारियों की ई-एटेंडेंस की व्यवस्था करने तथा देर से आने वाले अधिकारियों कर्मचारियों से आधे दिन का अवकाश आवेदन लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आइंदा दे से आने वाले कर्मचारियों का वेतन कटेगा।
कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के निरीक्षण के दौरान देर से कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर जिम्मेदारी से कार्य करें, कार्यालय का अनुशासन बना कर रखें, लापरवाहीं पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
