शिकायत करने से भडक़े बदमाशों ने महिला से की मारपीट

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत इमालिया मोड़ नई बस्ती में एक युवक की शिकायत उसके पिता से करना महिला को भारी पड़ गया। नाराज होकर युवक ने अपने दोस्त के साथ महिला के घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने महिला के मारपीट कर दी।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इमालिया मोड़ नई बस्ती निवासी कविता रजक, क्यून एकेडमी अधारताल के एक पार्लर में काम करती है।

मोहल्ले में ही रहने वाले यश दाहिया की हरकतों से परेशान होकर कविता ने उसके पिता को बुलाया और यश की शिकायत कर दी। पिता से डांट पडऩे के बाद आरोपी यश दाहिया आगबबूला हो गया और बदला लेने की नीयत से अपने दोस्त पवन रजक के साथ पीडि़ता के घर पहुंचा और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने लगा। जैसे ही कविता ने दरवाजा खोला, आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीडि़ता के पति, देवर पहुंचे तो उनके साथ भी बदसलूकी की और धमकाते हुए भाग गए।

Next Post

वायु सेवा संघर्ष समिति की बैठक में मांग : जबलपुर से मुंबई एवं बंगलुरू फ्लाइट रोज चले

Fri Jul 3 , 2026
जबलपुर: जबलपुर की वायु सेवाओं के विस्तार एवं उन्हें अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जबलपुर संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जबलपुर से संचालित हो रही वर्तमान विमान सेवाओं की स्थिति, यात्रियों की बढ़ती आवश्यकताओं तथा क्षेत्र के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास को ध्यान […]

You May Like