शेयर बाजारों में गिरावट, आईटी सेक्टर ने बनाया दबाव

मुंबई 15 सितंबर (वार्ता) अमेरिका में फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले सोमवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट खुले।

सप्ताह के पहले दिन बाजार में जहां आईटी, फार्मा वित्तीय सेवा और स्वास्थ्य सेक्टरों की कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हावी रही वहीं ऑटो, बैंकिंग और रियलिटी सेक्टरों में निवेशक लिवाल रहे।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 20.81 अंक की तेजी के साथ 81,925.51 अंक पर खुला, लेकिन कुछ ही देर में लाल निशान में चला गया। खबर लिखे जाते समय यह गत दिवस के मुकाबले 56.90 अंक (0.07 प्रतिशत) नीचे 81,847.80अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 4.90 अंक चढ़कर 25,118.90 अंक पर खुला। यह खबर लिखे जाते समय 29.65 अंक यानी 0.12 फीसदी टूटकर 25,084.35 अंक पर था।

सेंसेक्स में इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, सनफार्मा और टीसीएस के शेयरों में गिरावट देखी गयी जबकि इटनरनल, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व और टाटा मोटर्स के शेयर बढ़त में रहे।

Next Post

पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र अस्पताल में भर्ती

Mon Sep 15 , 2025
वाराणसी, 15 सितंबर (वार्ता) पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र की तबियत बिगड़ने के कारण उनको काशी हिंदू विश्वविद्यालय ( बीएचयू ) के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की देखरेख में उन्हें आईसीयू में रखा गया है। बीएचयू द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि वो पिछले […]

You May Like