लोडिंग वाहन खड़ा करने पर विवाद, युवक का ईंट मारकर सिर फोड़ा

इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में घर के बाहर लोडिंग वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में तीन बदमाशों ने युवक पर हमला कर दिया. आरोपियों ने पहले वाहन में तोड़फोड़ की और विरोध करने पर ईंट से युवक के सिर पर वार कर दिया. बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी के साथ भी धक्का मुक्की की गई.तेजपुर गड़बड़ी निवासी विनोद वर्मा का लोडिंग वाहन घर के बाहर खड़ा था. इसी बात को लेकर साहिल परमार, छोटू परमार और नितिन उर्फ डमरू जाधव वहां पहुंचे और वाहन में तोड़फोड़ करते हुए गाली गलौज करने लगे.

विनोद ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया. आरोप है कि साहिल ने पास पड़ी ईंट उठाकर विनोद के सिर पर मार दी, जिससे वह घायल हो गया. इसके बाद नितिन और छोटू ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की. शोर सुनकर विनोद की पत्नी शकुंतला मौके पर पहुंचीं और पति को बचाने का प्रयास किया. आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए धक्का मुक्की की. घटना के बाद तीनों आरोपी दोबारा वाहन खड़ा करने पर जान से खत्म करने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए. घायल विनोद की शिकायत पर राजेंद्र नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

1 सितंबर से रसोई गैस, गाड़ियों के दाम, दूध और टैक्स से जुड़े कई बड़े नियम बदल गए हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा

Tue Sep 1 , 2026
नई दिल्ली,  महीने की पहली तारीख से आम नागरिकों के घरेलू बजट को प्रभावित करने वाले कई नए बदलाव लागू कर दिए गए हैं। तेल कंपनियों द्वारा एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें तय की गई हैं, जबकि टाटा मोटर्स और हुंडई जैसी प्रमुख कंपनियों ने कारों के दाम 25 हजार […]

You May Like