
रीवा, रीवा-पrayागराज हाईवे पर मंनगवा थाना क्षेत्र के अगडाल के समीप मंगलवार दोपहर एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। सड़क पर हुई एक दुर्घटना के बाद भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप की शीशियां बिखर गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो बाइकों पर सवार चार युवक नशीली कफ सिरप की खेप लेकर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक फिसल गई और शीशियां सड़क पर बिखर गईं। हादसे के बाद हाईवे से गुजर रहे वाहन चालक और आसपास के ग्रामीण शीशियां समेटने के लिए दौड़ पड़े।
बाइक सवार युवकों ने भी शीशियां उठाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ देखकर पकड़े जाने के डर से मौके से फरार हो गए। कुछ लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
इस घटना से यह स्पष्ट हो गया है कि जिले में नशे के तस्कर अभी भी सक्रिय हैं और प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी धड़ल्ले से की जा रही है।
