टाटा एक जुलाई से 1.5 प्रतिशत तक बढ़ायेगी कारों और एसयूवी के दाम

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) ने बढ़ती लागत का हवाला देते हुए 01 जुलाई से कारों और एसयूवी के दाम में 1.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।
कंपनी ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पारंपरिक आंतरिक दहन इंजन वाले वाहन और इलेक्ट्रिक वाहन दोनों के दाम अगले महीने से बढ़ाने का फैसला किया गया है। अधिकतम प्रभावी वृद्धि 1.5 प्रतिशत तक होगी। विभिन्न मॉडलों और संस्करणों के अनुसार मूल्य वृद्धि की सीमा अलग-अलग होगी।

कंपनी का कहना है कि बढ़ती हुई लागत और लगातार ऊंची मुद्रास्फीति के दबाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए यह वृद्धि की जा रही है। उसका कहना है कि वह इन बढ़ी हुई लागतों का एक बड़ा हिस्सा स्वयं वहन कर रही है, फिर भी इसके प्रभाव का कुछ बोझ ग्राहकों पर डाला जायेगा। उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया संकट के बाद वाहन उद्योग के लिए कच्चे माल की लागत में काफी वृद्धि हुई है। साथ ही, कुल मिलाकर देश में मुद्रास्फीति बढ़ने का असर भी देखा जा रहा है।

.....

Next Post

आंधी में टूटा नगर निगम मुख्यालय का दरवाजा, फाइलों में अटकी मंजूरी, परेशान हो रहे कर्मचारी

Fri Jun 12 , 2026
भोपाल। नगर निगम मुख्यालय का टूटा हुआ कांच का दरवाजा 6 दिन बीतने के बाद भी नहीं बदला जा सका है। 5 जून को आई तेज आंधी और बारिश के दौरान मुख्य द्वार का कांच टूट गया था, जिसके बाद से प्रवेश द्वार खुला हुआ है। दरवाजा नहीं होने के […]

You May Like