आंधी में टूटा नगर निगम मुख्यालय का दरवाजा, फाइलों में अटकी मंजूरी, परेशान हो रहे कर्मचारी

भोपाल। नगर निगम मुख्यालय का टूटा हुआ कांच का दरवाजा 6 दिन बीतने के बाद भी नहीं बदला जा सका है। 5 जून को आई तेज आंधी और बारिश के दौरान मुख्य द्वार का कांच टूट गया था, जिसके बाद से प्रवेश द्वार खुला हुआ है।

दरवाजा नहीं होने के कारण तेज गर्मी और लू का असर सीधे कार्यालय के अंदर तक पहुंच रहा है, जिससे कर्मचारियों को काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों के अनुसार नए कांच का दरवाजा लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, लेकिन फाइल की मंजूरी और बजट स्वीकृति के बाद ही नया दरवाजा लगाया जा सकेगा। फिलहाल कर्मचारी खुले द्वार के बीच ही काम करने को मजबूर हैं।

Next Post

सेवा एवं आशीर्वाद अभियान: 92.49% बुजुर्गों का ई-केवाईसी पूर्ण

Fri Jun 12 , 2026
दमोह। सेवा एवं आशीर्वाद अभियान के तहत जिले में चिह्नित 1664 बुजुर्गों में से 1539 का ई-केवाईसी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यह कुल लक्ष्य का 92.49 प्रतिशत है। इन बुजुर्गों को अब पिछले 9 माह से बंद पड़ी पेंशन मिलने लगेगी। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में […]

You May Like