
अशरफ अली भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित कैंसर अस्पताल के सामने वार्ड क्रमांक 10 की मल्टी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कचरे के ढेर और नालियों में जमी गंदगी से स्थानीय लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। दुर्गंध और मच्छरों के कारण बच्चों और बुजुर्गों की सेहत बिगड़ रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार नगर निगम अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन सफाई की व्यवस्था अब तक नहीं सुधरी। लोगों का आरोप है कि निगम की लापरवाही से रोजाना उन्हें बीमारियों और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने शीघ्र सफाई अभियान चलाने की मांग की है।
