दक्षिणी पेरू में सड़क दुर्घटना में 10 की मौत 37 घायल

लीमा, 12 अगस्त (वार्ता) दक्षिणी पेरू में पुनो क्षेत्र के सैंडिया प्रांत में लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गये।

स्थानीय पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। दुर्घटना के समय बस जूलियाका शहर से सैन पेड्रो डी पुतिना पुन्को जिले जा रही थी। पुलिस के मुताबिक बर रविवार रातइनामबारी नदी में गिर गयी।

स्थानीय पुलिस ने वाहन में फंसे 37 यात्रियों को बचाया और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Next Post

पानी की टंकियों के परिसर में अनाधिकृत प्रवेश पर प्रतिबंध

Tue Aug 12 , 2025
रीवा:कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने मध्यप्रदेश जल निगम की कंदैला समूह जल प्रदाय योजना की 29 टंकियों के परिसर, इंटेक वेल तथा जल शोधन संयंत्र में अनाधिकृत प्रवेश पर प्रतिबंध के आदेश दिए हैं. यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत लगाए […]

You May Like