रायपुर 25 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में बुधवार को 11 नए कोरोना संक्रमित रोगियों की पहचान की गयी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, रायपुर से पांच, बिलासपुर से तीन, महासमुंद से एक और सरगुजा से दो नए मामले दर्ज किए गए हैं।
नए मामलों को मिलाकर प्रदेश में कुल सक्रिय रोगियों की संख्या घटकर 53 हो गई है जबकि अब तक 135 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर जा चुके हैं। वर्तमान में 43 मरीज घर में एकांत रहकर इलाज करा रहे हैं, जबकि आठ रोगी सामान्य वार्ड में भर्ती हैं और दो रोगियों का इलाज आईसीयू में किया जा रहा है।
