
इटारसी। आज दोपहर गुरुनानक दाल मिल के पास धारदार वस्तु से हमले की घटना में एक युवक घायल हो गया। उसे गंभीर हालात में निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया है, जहां उसे आईसीयू में उपचार दिया जा रहा है। बताया जाता है कि बाइक से पानी उछलकर कपड़ों पर आने से तात्कालिक विवाद के बाद यह घटना हुई है जबकि पीडि़त ने घटना का कारण आरोपी द्वारा शराब के लिए पैसे मांगने और नहीं देने पर हमला करना बताया है। घायल युवक ने कहा उसे चाकू मारा गया है।
टीआई गौरव बुंदेला के अनुसार पुलिस की टीम डॉक्टर से संपर्क में है, मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। हमला करने वाले युवक का नाम रोहित कुचबंदिया बताया जा रहा है। यहां पीडि़त का कहना है कि उस पर चाकू से हमला किया है।
