ग्वालियर: सराफा बाजार के दुकानदारों ने बंगाल में राष्ट्रवाद की विजय का उत्सव मनाया। इस अवसर पर अचलेस्वर न्यास के पूर्व अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल ने संबोधन में बंगाल में कमल खिलने को राष्ट्रवाद के सिद्धांतों की सफलता बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी अजीत बरैया, क्षेत्रीय पार्षद संजय सिंघल, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश जाजोरिया, पारस वरैया, सराफा बाजार दुकानदार संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम जैन, सचिव रवि प्रताप अग्रवाल, दीपक जैन, ओम प्रकाश अग्रवाल लल्ला, चंदन अग्रवाल, सचिन हयारण, विजय गर्ग , वरुण अग्रवाल आदि ने मिठाई वितरण कर, ढोल बाजे बजा कर और आतिशबाजी कर धूमधाम से बंगाल विजय का उत्सव मनाया।
