सीहोर: सीहोर जिले में पहले ही 118 गांव अंधेरे में है और अब ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के वाहन कुर्क किए जा रहे हैं। इससे बाद ग्राम भाऊखेड़ी में बिजली विभाग के अधिकारी के साथ लाइन काटने को लेकर हुए विवाद में मारपीट होने की घटना हुई है। मामले में अधिकारी ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है।जानकारी के अनुसार हीरालाल पिता नर्वदाप्रसाद लखोरे कनिष्ठ यंत्री द्वारा एक आवेदन आज थाने में प्रस्तुत किया जिसके अनुसार आरोपी रवि माली निवासी भाऊखेडी के खिलाफ अपराध धारा 296, 121(1), 132,351 (3) बीएनएस 3 (1) द, 3 (1) ध, 3 (2) व्ही ए Sc St एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है।
बताया गया है कि शासकीय अनुबंधित वाहन क्र. MP 37 ZB 5221 से वितरण केन्द्र भाऊखेडी का राजस्व संग्रहण दल बकाया विधुत उपभोक्ताओ से राशि बसूलने हेतुग्राम भाऊखेडी में गया हुआ था जिसमें हीरालाल लखोरे, धीरज मालवीय, नितून वर्मा, सुनिल वर्मा, कमल वर्मा आदि बकायादार उपभोक्ताओ का लाईन विच्छेदन एंव राजस्व संग्रहण का कार्य करने हेतु रहे थे जिसमे दल द्वारा 3-4 गैर घरेलू उपभोक्ताओ कि लाईन विच्छेदित कि गई जिसमे उपभोक्ता सुरेश कुमार भागीरथ विघुत कनेक्शन बकाया राशी 15311 के कारण कनेक्शन विच्छेदित किया गया.
विच्छेदन के उपरांत टीम आगे बढी तो धर्मेन्द्र केशरीया के घर के सामने उपभोक्ता सुरेश कुमार भागीरथ का भतीजा रवि माली निवासी भाऊखेडी आया एंव मुझे जाति सूचक गंदी गंदी गालिया देने लगा और बोला कि मेरे घर केसे आ गया यह बात सुनकर मुझे बहुत बुरा लगा एंव आस पास के लोग मुझे देखने लगे इसके बाद उसने गाडी के गेंट से मुझे धीरज मालवीय को बाहर खींचा और धीरज मालवीय को भी जाति सूचक गंदी गंदी गालिया देने लगा हाकी स्टीक से 3-4 बार वार किया एंव टुटने तक मारा जिससे उनके हाथ कि हड्डी टूट गई एंव बिच बचाव के लिये जब मै गया तो मुझे भी लात घुसो से मारा जाति सूचक गालीया देते हुए जान से मारने कि धमकी देते हुए मारपीट की गई। जिसमें दल में उपस्थित विधुत वितरण कंपनी के कर्मचारी को गंभीर चौटे आई एंव मुझे मामुली चौटे आई। रवि माली निवासी भाऊखेडी द्वारा राजस्व संग्रहण दल के साथ मारीपट, गाली गलोच एंव जान से मारने की धमकी देकर शासकीय कार्य में बाधा डालने का कार्य किया गया है।
उल्लेखनीय है कि सीहोर जिले में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा पूरे गांव की बिजली काट देने के कारण 118 गांव में ब्लैक आउट की स्थिति है । विद्युत वितरण कंपनी आष्टा के डीई रमेश सिंह का कहना है कि 50 गांव के लोगों ने राशि जमा कर दी है उनकी लाइन जोड़ दी गई है जबकि 35 ग्राम की लाइन अभी भी कटी हुई । इसी प्रकार अधीक्षण यंत्री सुधीर शर्मा ने बताया कि सीहोर डिवीजन में 68 गांव की लाइन काटी गई थी जिनमें से 28 गांव के लोगों ने राशि जमा कर दी है उनकी लाइन जोड़ दी है जबकि सीहोर विद्युत वितरण कंपनी के डीई अमित राय का कहना है कि वह इस संबंध में मीडिया से बात करना नहीं चाहते हैं।
