अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी के मिले नियुक्ति पत्र

भोपाल: राजधानी में रेलवे क्लब के ऑडिटोरियम में शनिवार को 16 वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर देशभर में 51000 से अधिक अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। केंद्रीय कृषि शिवराज सिंह चौहान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, भाजपा पार्षद रविन्द्र यति, रेलवे आधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। डीआरएम सौरभ कटारिया ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रोजगार मेले के तहत नियुक्त पत्र अभ्यर्थियों को वितरित किए। भोपाल में भी अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। रेलवे विभाग द्वारा इस मौके देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर रेलवे के उच्च अधिकारियों के साथ नोडल एवं शाखा अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

ग्वालियर में जल निकासी में बाधक अतिक्रमण हटाया

Sat Jul 12 , 2025
ग्वालियर: नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर में जल भराव वाले स्थानों को चिन्हित कर जल निकासी में बाधक एवं नालों पर बने अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। सिटी प्लानर एपीएस जादौन ने जानकारी देते हुए बताया कि नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही निरंतर की […]

You May Like