समता भवन पर आधी रात को पथराव, चार जैन साध्वियों की जान बाल-बाल बची

उज्जैन। जैन समाज के समता भवन पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। भवन में 4 जैन साध्वी ठहरी हुई थी। पथराव में वे बाल- बाल बच गई। सुबह समाज जनों को घटना क्रम पता चला तो आक्रोशित होकर चिमनगंज थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। समाज जनों ने एक पर संदेह व्यक्त किया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चिमनगंज थाना क्षेत्र के अरविंद नगर में जैन समाज का समता भवन बना हुआ है। जहां संत और साध्वी विहार के दौरान विश्राम के लिए रुकते हैं। सोमवार को भवन में चार साध्वी आकर ठहरे थी। शाम को आहार के दौरान क्षेत्र में रहने वाले एक युवक का साध्वियों से विवाद हो गया था। उसके बाद मामला शांत हो गया। आधी रात में अचानक समता भवन पर पथराव हो गया। भवन की उपरी मंजिल के कांच फूट गए और पत्थर अंदर जाकर कमरे में गिरे जहां जैन साध्वी सोई हुई थी। गनीमत रही थी वह बाल बाल बच गई। रात में हुए पथराव की खबर सुबह समाज जनों को लगी तो अरविंद नगर में एकत्रित हो गये। साध्वियों ने शाम को हुए युवक से विवाद और रात में पथराव की जानकारी दी। एकत्रित समाजजन चिमनगंज थाने पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। समाज जनों ने पुलिस को शिकायती आवेदन सौंपा है। वही संदेही युवक पर शंका भी जताई है । पुलिस ने युवक से पूछताछ करने और मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

Next Post

बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दर्जन भर से अधिक लोग घायल

Tue Apr 29 , 2025
रीवा। चोरहटा थाना अन्तर्गत बनकुइया बाईपास में शाम सवा 4 बजे बारात लेकर शहडोल जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें दर्जन भर से अधिक बाराती घायल हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया. हालाकि किसी की हालत गंभीर नही है. बारातियो […]

You May Like