हूटर लगाने पर पूर्व जिपं अध्यक्ष की स्कॉर्पियो का निकाल 3000 का चालान किया

दमोह: यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के तहत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल की चार पहिया स्कॉर्पियो एन, सफेद रंग, क्रमांक एमपी 04 जेडयू 2478 में बिना नियम के हूटर लगा पाए जाने पर कार्रवाई की गई।यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, आकांक्षा जोशी और पुलिस स्टाफ ने वाहन से हूटर निकलवाकर 3000 रुपये का चालान किया।

बताया गया कि जबलपुर नाका स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चालकों के खिलाफ यह अभियान चल रहा था। इसी दौरान उक्त वाहन की जांच में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की गई।इस संबंध में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल ने कहा कि यातायात पुलिस का यह अभियान सराहनीय है। नियम सबके लिए बराबर हैं। हमने भी चालान भरकर नियम का पालन किया है और हूटर निकलवा दिया है। पुलिस ने बताया कि शहर में नियम विरुद्ध हूटर, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Next Post

एसएससी की तैयारी के लिए इंदौर आए छात्र ने लगाई फांसी

Tue Aug 4 , 2026
इंदौर: भंवरकुआ थाना क्षेत्र में एसएससी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए इंदौर आए 18 वर्षीय छात्र ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार रात दोस्त कोचिंग से लौटे तो वह कमरे में फंदे पर लटका मिला. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने […]

You May Like