
इंदौर. इंदौरवासियों के लिए गोवा जाना अब और भी आसान होने वाला है. इंडिगो एयरलाइंस 26 अक्टूबर से इंदौर से गोवा के लिए एक और नई सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रही है. यह इंदौर से गोवा के बीच एयरलाइन की तीसरी नॉन-स्टॉप फ्लाइट होगी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार नई उड़ान का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा, इंदौर से प्रस्थान: सुबह 8:55 बजे, गोवा आगमन: सुबह 10:35 बजे, गोवा से वापसी उड़ान: सुबह 11:05 बजे, इंदौर वापसी: दोपहर 12:55 बजे, फ्लाइट की घोषणा के बाद ट्रैवल एजेंट्स और टूर प्लानर्स ने उम्मीद जताई है कि आने वाले फेस्टिव सीजन और छुट्टियों के दौरान यह रूट और अधिक लोकप्रिय होगा.
