ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों पर RTO ने की कार्रवाई, 56 के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

रीवा।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में गठित जिला सडक़ सुरक्षा समिति के निर्देश पर जिले में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर लगाम कसने के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) द्वारा सख्त कदम उठाया गया है. हाल ही में रीवा शहर सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई व्यापक जांच के दौरान कुल 56 प्रकरण ऐसे पाए गए जिनमें वाहन चालकों ने गंभीर रूप से मोटर वाहन अधिनियम 1988 के प्रावधानों का उल्लंघन किया था. इन मामलों में रेड लाइट जंप करना, ओवर स्पीडिंग, स्टंटबाजी, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, तथा नशे की हालत में ड्राइविंग जैसी गंभीर लापरवाहियाँ प्रमुख थीं. संबंधित थानों और ट्रैफिक अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर इन सभी 56 मामलों को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रीवा द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 56 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं. मोटर यान अधिनियम, 1988 की धाराओं के अंतर्गत यह कार्रवाई कि गई. भविष्य में भी इसी तरह के जांच अभियान जारी रहेंगे. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सडक़ सुरक्षा सर्वोपरि है और ऐसे किसी भी वाहन चालक को बख्शा नहीं जाएगा जो अपनी लापरवाही से खुद की और दूसरों की जान जोखिम में डालते हैं. उन्होंने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे.

Next Post

‘फांसी घर’ के झूठे दावे शहीदों का अपमान और जनता के साथ धोखा : रेखा

Wed Aug 6 , 2025
नयी दिल्ली, 06 अगस्त (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को पूर्ववर्ती सरकार द्वारा विधानसभा भवन के एक हिस्से को “फांसी घर” बताने के दावे को सिरे से खारिज करते हुए इसे इतिहास के साथ खिलवाड़, शहीदों का अपमान और जनता के साथ धोखा करार दिया। श्रीमती गुप्ता […]

You May Like