धनतेरस पर मंडी में लौटी रौनक 4300 रु. क्विंटल बिका गेहूं

बीना। कृषि उपज मंडी में धनतेरस के बाद रौनक लौट आई है। गुरुवार को दूज मुहूर्त पर मंडी में गेहूं 4300 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदा गया। किसान प्रदीप सहित कई किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे,जहां व्यापारियों ने बोली लगाई।सुबह से ही मंडी प्रांगण में किसानों की भीड़ देखी गई। धनतेरस के बाद बंद पड़ी मंडी अब पूरी तरह खुल गई है।किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं,चना और सरसों जैसी उपज लेकर पहुंच रहे हैं।कृषि उपज मंडी समिति के अनुसार,आने वाले सप्ताह से नई सोयाबीन की आवक भी शुरू होगी। हालांकि, इस बार बे-मौसम बारिश और अधिक वर्षा के कारण फसल की गुणवत्ता और उत्पादन पर असर पड़ा है, जिससे किसानों को कीमतों में गिरावट की चिंता है।मंडी प्रबंधन के अनुसार, इस सीजन में गेहूं की खरीदी का रेट स्थिर बना हुआ है, जिससे किसानों में संतोष है। वहीं, व्यापारी वर्ग का कहना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो आने वाले दिनों में उपज की आवक और दाम दोनों में तेजी आएगी।किसानों को 25 अक्टूबर से शुरू होने वाली भावांतर योजना के तहत खरीदी को लेकर भी काफी उत्साह है।

Next Post

पचोर में पेमेंट मांगने पर युवक को चाकू मारा,जिला अस्पताल लाते समय हुई युवक की मौत 

Thu Oct 23 , 2025
शाजापुर।राजगढ़ जिले के पचोर से शाजापुर जिला अस्पताल लाए गए एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. दरअसल युवक को पेमेंट मांगने पर चाकू मारा गया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था. मृतक के भाई ने बताया कि युवक ने पचोर के माजिद […]

You May Like