क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

केपटाउन, (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।

क्लासेन ने आज सोशल मीडिया मंच पर अपने संन्यास की घोषणा की। क्लासेन ने पिछले वर्ष टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब उन्होंने एकदिवसीय और टी-20 से भी संन्यास ले लिया है। उन्होंने वर्ष 2018 में दक्षिण अफ्रीका के लिए क्रिकेट में पदार्पण किया था।

क्लासेन ने सोशल मीडिया मंच इंस्टग्राम पर लिखा, “यह मेरे लिए दुखद दिन है क्योंकि मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने कि घोषण कर रहा हूं। मुझे यह तय करने में काफी समय लगा कि मेरे और मेरे परिवार के भविष्य के लिए क्या सबसे अच्छा होगा। यह वास्तव में एक बहुत ही कठिन निर्णय था, लेकिन साथ ही मैं इस निर्णय से पूरी तरह से संतुष्ट हूं।”

उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए चार टेस्ट, 60 एकदिवसीय और 58 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। उन्होंने चार टेस्ट में 104 रन, 60 एकदिवसीय में 2141 रन और 58 टी-20 में एक हजार रन बनाए।

Next Post

रुद्रांश खंडेलवाल और सुमेधा पाठक ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण जीते स्वर्ण पदक

Tue Jun 3 , 2025
चांगवोन (दक्षिण कोरिया) (वार्ता) डब्ल्यूएसपीएस वर्ल्ड कप के तीसरे दिन सोमवार को 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा के पुरुष वर्ग में रुद्रांश खंडेलवाल और महिला वर्ग में सुमेधा पाठक ने स्वर्ण पदक जीते। आज यहां विश्व निशानेबाजी पैरा स्पोर्ट्स विश्वकप में हुई प्रतियोगिता के तीसरे दिन 10 मीटर एयर […]

You May Like