सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के गोपालगंज थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पुरुष एवं एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। ग्राम तिली में पुरानी रंजिश को लेकर फरियादी प्रद्युम्न चौसिरया के साथ विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा फरियादी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से धारदार कटर से उसकी गर्दन एवं दाढ़ी के नीचे वार किए। हमले में फरियादी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मोहन रैकवार, पिता काशीराम रैकवार, उम्र 53 वर्ष, निवासी रिमझिरिया, शिवाजी वार्ड, थाना गोपालगंज,. एक महिला आरोपी, दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है।
Next Post
देवरी में जुआफड से 4 लाख से अधिक का मशरूका बरामद
Tue Oct 13 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरिया तिगड्डा स्थित दुर्गा प्रतिमा स्थल के पीछे जुआ फड़ से ₹5,610 नगद, 52 ताश के पत्ते, तीन मोबाइल फोन तथा मौके पर मिले पांच दोपहिया वाहन जप्त किए गए। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹4,35,610 है। पुलिस […]

You May Like
-
10 months ago
लंबे विरोध के बाद बदली गई एमवीएम कॉलेज की प्राचार्या
-
3 weeks ago
न्यायालय में लगा मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर