एसडीओपी अनिल मौर्य को भावभीनी विदाई, 34 वर्षों की सेवा का सम्मान

सिलवानी। थाना परिसर सिलवानी में एक आत्मीय एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 34 वर्ष 6 माह की शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए एसडीओपी अनिल मौर्य को ससम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर थाना सिलवानी परिवार सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, भाजपा नेता विभोर नायक, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय मस्ताना, जय बाबू जैन, सलीम काजी, वरिष्ठ समाजसेवी महेश नामदेव, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष राजीव सोनी, इमरान खान तथा टीआई संजीत परते सहित कई गणमान्य नागरिकों ने अपने विचार व्यक्त किए।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में अनिल मौर्य की प्रशासनिक दक्षता, जनता से मधुर संबंध, डोर-टू-डोर संवाद की कार्यशैली तथा अपराधियों के प्रति सख्त रवैये की सराहना की। उन्होंने कहा कि मौर्य ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके ईमानदार और समर्पित कार्यों के कारण वे आमजन के बीच एक विश्वसनीय अधिकारी के रूप में स्थापित हुए।

अपने सम्मान के प्रति उत्तर देते हुए अनिल मौर्य ने संक्षिप्त संबोधन में सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने सिलवानी के नागरिकों की सहृदयता, सद्भावना एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन सलीम काजी ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मौर्य को तिलक लगाकर, फूलमालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य, पदाधिकारी एवं पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Next Post

समेरिटंस पिपरिया: 10वीं में सौ फीसदी रिजल्ट, सफलता का कीर्तिमान

Fri May 1 , 2026
नर्मदापुरम। संभाग का एकमात्र आईसीएसई बोर्ड स्कूल समेरिटंस हायर सेकंडरी स्कूल पिपरिया निरंतर प्रगति के शिखर की ओर अग्रसर है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी समेरिटंस आईसीएसई कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस वर्ष परीक्षा में 9 बच्चे शामिल हुए। इनमें से सात बच्चे प्रथम श्रेणी […]

You May Like