पुलिस की तत्परता से सात मछुआरे डूबने से बचे

तिरुवनंतपुरम, 03 अगस्त (वार्ता) केरल के कोल्लम जिले में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नौका के दुर्घटनाग्रस्त के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए उसमें सवार सभी सात मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये मछुआरे नींदकारा तट से गत शुक्रवार रात मछली पकड़ने गए थे लेकिन बीच समुद्र में उनकी नौका दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थोट्टापल्ली तटीय पुलिस ने खराब मौसम के बावजूद तुरंत कार्रवाई करते हुए बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया। पुलिस मछुआरों से लगातार संपर्क में रही जिससे उनकी सही स्थिति का पता लगाया जा सका। शनिवार सुबह तक, सभी सातों मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया गया और वापस तट पर लाया गया।

पुलिस बल डूबी हुई नौका को निकालने का प्रयास कर रहा है।

Next Post

गर्म कोल्ड ड्रिंक देने पर शुरू हुआ विवाद, गालियां-मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंचा मामला

Sun Aug 3 , 2025
इंदौर: परदेशीपुरा क्षेत्र में एक कोल्ड ड्रिंक ऑर्डर को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ तक पहुंच गया. मामले में पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में दो प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.पहले मामले में फरियादी रुपम गौहर 32 निवासी परदेशीपुरा ने बताया कि उन्होंने अपने मोबाइल से स्विगी […]

You May Like