प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी

नयी दिल्ली ,26 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। उन्होंने लिखा, “सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।”

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में हर्षोल्लास का वातावरण है। इस राष्ट्रीय पर्व के माध्यम से देश की लोकतांत्रिक शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया जा रहा है।

 

Next Post

मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के शहीदों को नमन किया

Mon Jan 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के शहीदों को नमन किया। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस उत्सव का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस समारोह के लिये गार्ड ऑफ ऑनर की […]

You May Like