घर की दीवार गिरी 4 साल की मौसम की मौत

जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत बरदहरी में एक घर की दीवार गिर गई, जिसके मलबे में दबने से एक चार साल की मासूम की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि सुन्दरलाल काछी 48 वर्ष निवासी ग्राम बरदहरी ने सूचना दी कि बेटे रामसुजान काछी की बेटी कुमारी नैना काछी आज सुबह घर के पास चाचा मूलचंद काछी के घर की कच्ची दीवाल के पास खेल रही थी।

लगभग 9 बजे दीवाल एकदम से गिर गयी, जिससे उसकी नातिन नैना काछी दब गयी। मोहल्ले वालों ने नैना को मलबे से निकाला, देखा दीवाल के मलबे में दबने एवं चोट लगने से नैना काछी उम्र 04 वर्ष की मौत हो गई ।

Next Post

चीनी के उपयोग के प्रति जागरूकता के लिए स्कूलों में ‘शुगर बोर्ड’:मोदी

Sun May 25 , 2025
नयी दिल्ली,25 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बच्चों,विशेषकर छात्रों में चीनी की मात्रा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से कुछ स्कूलों में ‘शुगर बोर्ड’ लगाने का अभियान शुरू किया है। श्री मोदी ने आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम […]

You May Like