वोट चोरी से करोड़ों भारतीयों का संवैधानिक अधिकार खतरे में : खरगे

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि देश में बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई है और यह प्रक्रिया अब भी जारी है जिससे करोड़ों भारतीयों का मतदान करने का संवैधानिक अधिकार खतरे में है।

श्री खरगे ने आरोप लगाया कि त्योहारों के इस मौसम में देश की जनता कमरतोड़ महंगाई से जूझ रही है, लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है और उसका जनता की समस्याओं के बजाय वोट चोरी पर केंद्रित है। उन्होंने जोर दिया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार देश में कथित वोट चोरी के लिए जिम्मेदार हैं और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कहने पर किया गया है।

उन्होंने बताया कि सभी विपक्षी दलों की प्रमुख मांग है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त इस्तीफा दें और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाये। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर आगामी एक नवंबर को नयी दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली आयोजित की जायेगी। उन्होंने लोगों से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।

.....

Next Post

31 अक्टूबर को रात आठ बजे सोनी मैक्स पर होगा 'अल्फा' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

Mon Oct 26 , 2026
मुंबई, 26 अक्टूबर (वार्ता)यशराज फिल्म्स की एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 31 अक्टूबर को रात आठ बजे सोनी मैक्स पर होगा। शिव रवैल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदारों में […]

You May Like