नयी दिल्ली, 26 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं है।
उन्होंने पैगंबर मोहम्मद के जीवन और शिक्षाओं को मानवता के लिए करुणा, शांति और न्याय के स्थायी मूल्यों का संदेश देने वाला बताया।
श्री खरगे ने अपने संदेश में कहा कि यह पवित्र अवसर समाज में भाईचारे के बंधन को मजबूत करे और सभी लोगों को एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दे। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता को एकजुट रखने के लिए आपसी सम्मान और सांप्रदायिक सद्भाव बेहद महत्वपूर्ण हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का अवसर सभी को मानवता, शांति और सौहार्द के मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देगा।
