राधाकृष्णन 11 जुलाई को बिहार दौरे पर रहेंगे

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन शनिवार 11 जुलाई को बिहार के दौरे पर गया जायेंगे।

आधिकारिक सूचना के अनुसार श्री राधाकृष्णन इस दौरान बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बीआईपीएआरडी) में बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे।

उपराष्ट्रपति कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार विधानसभा के सदस्यों की संसदीय, विधायी और प्रशासनिक कार्यप्रणाली से संबंधित क्षमता को और सुदृढ़ करना है।

 

Next Post

पुराने अभिलेखों से मिलान कर राजस्व भूमि के सत्यापन करने के दिए निर्देश

Fri Jul 10 , 2026
आलीराजपुर। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टर कक्ष में वन अधिकार पट्टों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व भूमि के अभिलेखों का गहन परीक्षण करते हुए लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए […]

You May Like