मगरदर्रा जंगल मे मिला तेन्दुआ का मृत शव

बालाघाट। उत्तर बालाघाट सामान्य वनमण्डल के दक्षिण परिक्षेत्र लामता की सीमा अंतर्गत मगरदर्रा के कक्ष क्र,,1392, से लगभग 100 मीटर दुरी पर राजस्व क्षेत्र मे मृत पड़ा हुआ देखा गया, रात्रि कालीन गस्ती के दौरान दिनाक 31/12/,2025 दिन बुधवार के रात्रि मे मृत तेंदुआ शव दिखाई पड़ा मिला, जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारी को दी गई, सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर स्थल निरीक्षण करते हुए घेराबंदी की गई, इसके पश्चात पशु चिकित्सक की टीम द्वारा तेन्दुआ का शव घटना स्थल पर पोस्ट मार्डम किया गया।

पशु चिकित्सक आर, एस नगपुरे द्वारा मृत तेंदुआ का पोस्टमार्डम द्वारा किया गया, उत्तर सामान्य वन मंडल बालाघाट के वनमण्डलाधिकारी श्री धुर्वे एव परिक्षेत्र अधिकारी लामता की उपस्थिति मे पोस्टमार्डम कर मौके स्थल पर वन्य प्राणी तेंदुआ के शव का अग्नि संस्कार किया गया, मौके पर उपस्थित डा० घनश्याम परते, डा० आर, एस, नगपुरे, डा पुजा धुर्वे,, राकेश शाक्यवार, शिवम पुरी गोस्वामी, मुकेश बघेल, तहसीलदार बालाघाट मंजूला मोबिया सरपंच मगरदर्रा, फूलचंद चौधरी,, आर एस परते मगरदर्रा, कंचन खण्डागले, गिरिश चौहान, रजत बोपचे, यश भैरम, आशिष नेहर, मानेन्दसिंह पटेल, श्री मति दिशा दमाहे, निरज खटिक, राजा मेरावी, देवांशु यादव, दीपक सेंगर, साजिद खान, मंगल ऐडे इन सभी की उपस्थिति रही।

मृत तेंदुआ का मौत का कारण स्पस्ट नही हुआ, लेब परीक्षण के उपरांत ही मौत का कारण स्पस्ट होगा।

Next Post

न्यूनतम तापमान में फिर आया उछाल, 7.6 डिग्री दर्ज

Thu Jan 1 , 2026
रीवा। कड़ाके की ठंड के बाद एक दिन की राहत मिली है, नववर्ष को न्यूनतम तापमान में उछाल आया और 5 डिग्री से बढक़र 7.6 डिग्री रात का तापमान पहुंच गया तो वही दिन का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री रहा. जिसके चलते दिन में ठंड से कुछ हद तक राहत […]

You May Like

Play sound