टेकनपुर बोना से 70 वर्षीय बुजुर्ग सिरनाम सिंह लापता, परिजन परेशान, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज


ग्वालियर। टेकनपुर बोना से 70 वर्षीय बुजुर्ग सिरनाम सिंह गुर्जर कल रात से लापता हैं। परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है और सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर लोगों से मदद की अपील की है। लापता बुजुर्ग की पहचान सिरनाम सिंह की उम्र 70 साल, रंग गोरा, लंबाई करीब 6 फीट है। लापता होने के समय उन्होंने सफेद कुर्ता-धोती पहन रखी थी जो डबरा की तरफ जाते देखे गए हैं। परिजनों के अनुसार सिरनाम सिंह गुर्जर कल रात से टेकनपुर बोना से लापता हैं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला है। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं और चिंता में हैं।
परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी को भी सिरनाम सिंह गुर्जर कहीं दिखाई दें, तो तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें – संपर्क नंबर: 9399220386, 8770552033*

.....

Next Post

बीएड थर्ड पेपर की परीक्षा हुई, कुलगुरु ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

Sat Nov 21 , 2026
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा आज हुई। पहले दिन सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। इसी क्रम में कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत ने आज विश्वविद्यालय के पर्यटन […]

You May Like

मनोरंजन