न्यूनतम तापमान में फिर आया उछाल, 7.6 डिग्री दर्ज

रीवा। कड़ाके की ठंड के बाद एक दिन की राहत मिली है, नववर्ष को न्यूनतम तापमान में उछाल आया और 5 डिग्री से बढक़र 7.6 डिग्री रात का तापमान पहुंच गया तो वही दिन का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री रहा.

जिसके चलते दिन में ठंड से कुछ हद तक राहत रही. हालाकि पांच किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंड हवाएं चलती रही, जिसके कारण गलन भरी ठंड धूप के बावजूद बनी रही. अभी तक 5.4 डिग्री तक तापमान कई दिनो से चल रहा था लेकिन गुरूवार को अचानक तापमान में उछाल आया. अभी ठंड से राहत नही मिलेगी, जनवरी मे भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी. हालाकि मकर संक्रांति के बाद से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. इस बार नवम्बर से ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई थी और दिसम्बर में हाड़ कपाने वाली ठंड के साथ कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया. अभी रात में कोहरा हो रहा है लेकिन सुबह कोहरे का असर कम है. इस समय जिस तरह ठंड पड़ रही है उससे दलहनी फसलो में पाला लगने की संभावना है. हालाकि अभी तक पाला लगने की शिकायत किसानो ने नही की है.

Next Post

नववर्ष के पहले दिन ओंकारेश्वर में आस्था का सैलाब, 50 हजार श्रद्धालुओं ने किए ज्योतिर्लिंग दर्शन

Thu Jan 1 , 2026
ओंकारेश्वर। नव वर्ष के प्रथम दिन करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर जी के दर्शन लाभ लिए । हजारों भक्त 31 दिसंबर को ही ओंकारेश्वर आ गए थे । रात्रि विश्राम कर 1 जनवरी को ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन किए और नर्मदा के स्नान कर पुण्य लाभ लिया । […]

You May Like

Play sound