नववर्ष के पहले दिन ओंकारेश्वर में आस्था का सैलाब, 50 हजार श्रद्धालुओं ने किए ज्योतिर्लिंग दर्शन

ओंकारेश्वर। नव वर्ष के प्रथम दिन करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर जी के दर्शन लाभ लिए । हजारों भक्त 31 दिसंबर को ही ओंकारेश्वर आ गए थे । रात्रि विश्राम कर 1 जनवरी को ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन किए और नर्मदा के स्नान कर पुण्य लाभ लिया । 2025 को विदा करते हुए 2026 के स्वागत के लिए लोगों ने प्रार्थना करी । 1 जनवरी को प्रातः से ही मंदिर खुलने के साथ भक्तों का दर्शन करना प्रारंभ हो गया था जो रात्रि तक चलता रहा । भक्तों ने ओमकार पर्वत की परिक्रमा कर प्राचीन मंदिरों के दर्शन लाभ भी लिए । मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मोटक्का में राजराजेश्वरी मंदिर में पहुंचकर कन्या पूजन किया ।

Next Post

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत  

Thu Jan 1 , 2026
बैतूल। जिले के भारत भारती क्षेत्र में देर रात हुए सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान 27 वर्षीय अमित विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो बागडोना का रहने वाला था और फिलहाल भारत […]

You May Like