सुप्रीम कोर्ट में मंत्री विजय शाह मामला: आपत्तिजनक टिप्पणी विवाद पर कल होगी सुनवाई

 नई दिल्ली ,सुप्रीम कोर्ट, मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर कल सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया है। इस मामले ने राज्य में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में काफी विवाद उत्पन्न किया है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद, मंत्री शाह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिस पर शीर्ष अदालत कल सुनवाई करेगी।

Next Post

रेलवे स्टेशन के समीप नरवाई में लगी आग, 3 घंटे में पाया काबू

Thu May 15 , 2025
शिवपुरी:कोलारस के रेलवे स्टेशन के पीछे खेतों में आज तड़के नरवाई में फिर से आग लग गई। सूचना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कुछ देर बाद कोलारस नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब 3 घंटे में आग […]

You May Like