शिवपुरी:कोलारस के रेलवे स्टेशन के पीछे खेतों में आज तड़के नरवाई में फिर से आग लग गई। सूचना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कुछ देर बाद कोलारस नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब 3 घंटे में आग पर काबू पा लिया।
इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और कृषि विभाग लगातार इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए चेतावनी जारी कर रहे हैं।
